एक भी बच्चा छूटा,संकल्प हमारा टूटा-:रोजी सिंह

रैली के जरिए नौनिहालों नें किया स्कूल चलो अभियान का आगाज

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  पढ़ो भारत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार का विशेष जोर है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे,नये शिक्षा सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुका है । परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने हेतु सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पूरे मगन बल्दीराय में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह की उपस्थिति में रैली निकाल कर जन जागरूकता का प्रयास किया।पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सभी ग्राम वासियों से उनके पाल्यों को सिर्फ सरकारी विद्यालय में पढ़ाने व उसके अभूतपूर्व लाभों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।उक्त रैली खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह के मार्गदर्शन में निकाली गयी।"एक भी बच्चा छूटा,संकल्प हमारा टूटा" स्लोगन के साथ अपने संबोधन में कहा कि  नौनिहाल बच्चे हमारे भविष्य हैं प्राइमरी शिक्षा समाज के लिए  सबसे महत्वपूर्ण है।शिक्षा ही हमारे समाज और राष्ट्रीय गौरव को ऊंचाई तक पहुंचा सकती है इसी कड़ी में एआरपी रामधर यादव ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में बहुत ही योग्य शिक्षक हैं उनके अंदर प्रतिभाएं भरी पड़ी है बस उन्हें अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए  बच्चों को पूरी मेहनत से शिक्षा देकर सुधारते हैं तो निश्चित रूप से शिक्षा को आत्म सम्मान व स्वयं में संतोष निश्चित रूप से मिलेगा बच्चे हमारे देश के भविष्य है,शिक्षा से समाज बनता है और समाज से देश बनता है। आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे पूरे क्षेत्र में इसी संकल्प के साथ बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया,शत-प्रतिशत नामांकन तथा उपस्थित हेतु अभिभावकों की एक गोष्ठी का आयोजन कर जागरूक करने का काम किया गया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक हीरालाल यादव प्रतिभा सिंह जयचंद राजबक्श हरिश्याम धर्मवीर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा गणमान्य अभिभावक उपस्थिति रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post