राजाराम सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर द्वारा भारतीय नववर्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित

 राजाराम सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर द्वारा भारतीय नववर्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित


सुल्तानपुर। सभी भैया बहिनों आचार्यों एवम आचार्या बहिनों ने हर्षोल्लास पूर्वक किया  विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर द्वारा संचालित राजाराम सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर सुल्तानपुर पर भारतीय नववर्ष युगाब्द5126विक्रम सम्वत2081का स्वागत एवम अभिनंदन सभी भैया बहिनों आचार्यों एवम आचार्या बहिनों ने हर्षोल्लास पूर्वक  किया।विद्यालय के प्रवेश द्वार को नूतन वर्ष के अभिनंदन के लिए ओम अंकित ध्वज से सजाया गया भैया बहिन विद्यालय में प्रवेश करते ही एक दूसरे को नववर्ष की बधाईयां देते तथा आगे बढ़कर आदि शक्ति मां दुर्गा के चित्र पर अपने श्रद्धा पुष्प चढ़ाते बगल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉक केशव बलिराम हेगेवार के चित्र पर अपने श्रद्धापुष्प चढ़ाकर ही अपनी कक्षाओं में जाते। बाद में वंदना सभा में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य भारत जी एवम अशोक सिंह जी ने भैया बहिनों को भारतीय नववर्ष को मनाने एवम अपनी भारतीय संस्कृति में नववर्ष का उल्लेख तथा अपनी परंपराओं से भैया बहिनों का परिचय कराया।स्थानांतरित होकर आए प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने भारतीय नववर्ष एवम अंग्रेजी नववर्ष की तुलना करते हुए नववर्ष भारतीय एवम अंग्रेजी नववर्ष अंतर को समझाते हुए हुए प्रकृति से लेकर मनुष्य तक के हर्षोल्लास का वर्णन किया तथा सभी भैया बहिनों की नववर्ष की शुभकामनाएं दी भैया बहिनों के ही माध्यम से उनके माता पिता को भी नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी को अपने घरों पर केसरिया ध्वज लगाने सायंकाल घरों पर दीपक जलाने एवम काम से पांच लोगों को नववर्ष की बधाईयां दूरभाष से भेजने का आग्रह किया।कार्यक्रम में भैया बहिनों को छोड़ने आने वाले अभिभावक मातृ शक्ति सभी आचार्य चिंतामणि मिश्र सुधीर सिंह दिनेश सिंह राजेश ओझा शैलेंद्र पांडेय धीरेंद्र सिंह अंकित शर्मा शिशु वाटिका संचालिका दीपमाला मिश्रा उषा शुक्ला एवम अरुणा श्रीवस्त्वा एवम राजनाथ दुबे कर्मचारी श्रीनाथ आया इंद्रवती आदि ने नववर्ष का अभिनंदन किया।उसके पश्चात वंदे मातरम के पश्चात सभी भैया बहिन अपनी कक्षाओं में गए और उनकी कक्षाएं नियमित चलाई गई।



Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post