हमें ध्रुवचरित्र से ज्ञान लेना चाहिए –बाल व्यास मधुर जी
पत्रकार संतोष पाण्डेय के ग्रामीण आवास पर श्री कथा में जुटी भीड़
सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। बेटियां घर की लक्ष्मी होती है उन्हें भार नहीं मानना चाहिए।समाज में समर्पण का भाव सिर्फ बेटियों में ही मिलता है। उक्त बातें बड़नपुर ग्राम पंचायत के ग्राम पूरे पंडित आचार्य ब्लॉक धनपतगंज सुल्तानपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में दूसरे दिवस पर पूज्य बाल व्यास मधुर जी महराज ने बताया। वृंदावन धाम से आए हुए बाल व्यास महराज ने कथा में आगे ध्रुव चरित्र के अंतर्गत बताया कि जीवन में कितना भी संघर्ष मिले पर अपने कर्तव्य पथ को छोड़ना नहीं चाहिए। अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ निश्चय रखना चाहिए और यही दृढ़ निश्चय ही मनुष्य को एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त कराता है। उन्होंने आगे बताया कि अपने गुरु के प्रति हमेशा विश्वास रखना चाहिए। इस पृथ्वी पर विषम परिस्थितियों में भी कोई साथ दे न दे लेकिन एक गुरु अवश्य अपने शिष्य के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हैं। इसलिए गुरु के वचनों के प्रति तथा उनके आचरण के प्रति हमेशा विश्वास करना चाहिए। ध्रुव जी महाराज की कठोर तपस्या का ही फल है कि आज भी वह संसार में ध्रुव तारे के रूप में चमक रहे हैं। विवाह संयोग में भी ध्रुबावलोकन का नियम होता है। ध्रुव से तात्पर्य अटल से है। अगर ध्रुव जैसी ऊंचाई पर जाना है तो जीव को ध्रुव जैसी तपस्या भागवत निष्ठा और गुरु के प्रति विश्वास होना अति आवश्यक है।जीवन में वही मनुष्य सुखी है जो भगवत भजन में लीन है। मनुष्य को सबसे सौभाग्यशाली माना जाता है क्योंकि वह संसार में रहकर भागवत कथा के श्रवण का सुख प्राप्त करता है। कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे दिवस पर मुख्य यजमान पूर्व प्राचार्य पंडित जगदेव प्रसाद पाण्डेय शास्त्री के पुत्र संतोष पाण्डेय पत्रकार ने कथा श्रवण में आए हुए समस्त श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी, मनोज मिश्र,कालिका तिवारी सुधीर पांडेय राजू तिवारी श्री निवास शुक्ला अयोध्या मिश्रा साहेब बक्श सिंह रामशंकर तिवारी डॉक्टर अमन वर्मा ,मोनू पांडेय,शिवानंद शुक्ला चंद्र भूषण शुक्ला रवि पांडेय राम सुख तिवारी पूर्व सूबेदार अशोक पांडे,जुगेश्वर नाथ पांडेय अंकित पांडेय सहित सैंकड़ों कथा भक्त उपस्थित रहे।