प्रतिभा खोज परीक्षा के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स प्रतिभा खोज परीक्षा के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज महमूदपुर समरी सुल्तानपुर में पूर्व 7 जनवरी 2024 को आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा 2024 के उपरांत आज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस समारोह के अध्यक्ष पंडित केशव प्रसाद मिश्र जी थे अति विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक माननीय डा0 ओम प्रकाश त्रिपाठी जी थे इसके अलावा इस सभा में अति अन्य विशिष्ट अतिथि संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ इंदु शेखर उपाध्याय जी महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री राज नारायण उपाध्याय जी अन्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य गण अभिभावक एवं प्रतिभागी छात्र उपस्थित थे यह सब प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान अलंकृता वर्मा व अनुराधा दुबे एवं द्वितीय स्थान शुभम यादव व उमाशंकर पांडेय एवं तृतीय स्थान शिवांश श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ 11 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः ₹5100, ₹3100 तथा ₹2100 एवं प्रमाण पत्र तथा पदक देकर सम्मानित किया गया। आये हुए अन्य कालेजों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
