प्रा०वि० रामनगरचेती में मना प्रवेशोत्सव
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। प्राथमिक विद्यालय रामनगर चेती धनपतगंज सुल्तानपुर में वार्षिकोत्सव एवम प्रवेशोत्सव का रंगा-रंग कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक धनपतगंज अध्यक्ष अंजनी पांडेय द्वारा दीप प्रज्वल्लन वा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में आये हुए अतिथिओं का स्वागत विद्यालय परिवार प्रधानाध्यापिका आरती शुक्ला , एवम सहायक अध्यापक वरुण सिंह,प्रीती सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्रा महक मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना वा शानदार नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्बन गौड़ द्वारा नए नामांकन में सहयोग का आश्वासन दिया गया । कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीयूष सिंह माधुरी गुलशन अभिभावकगण तथा ग्रामीण उपस्थित रहे ।
