प्राथमिक विद्यालय धम्मौर में नव प्रवेशी छात्रों का रोली चंदन लगाकर स्वागत
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय धम्मौर दूबेपुर में आज सत्र के प्रथम दिवस पर नव प्रवेशी छात्रों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय को गुब्बारे व फूलों से सजाया गया।बच्चों को मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। बच्चों ने पढ़ी लिखी लड़की है घर की उजियारी। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जायेंगे आदि नारे से बच्चों को स्कूल आने हेतु प्रेरित किया।रैली से वापस आने के बाद बच्चों को चॉकलेट, टॉफी केला का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश तिवारी शिक्षक कालिंदी सिंह मो वसीम खान शबनम बानो प्रभा सिंह सरस्वती पाण्डेय एसएमसी अध्यक्ष हरि शंकर तिवारी उपस्थित रहे।

