जय प्रभु शैक्षिक संस्थान में हुआ प्रगति-पत्र वितरण व मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2023-24 का प्रगति-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन व सम्मान किया गया। विद्यालय डायरेक्टर रुद्रेश सिंह "प्रखर" ने आये हुए अभिभावकों का स्वागत सम्मान किया तो प्रधानाचार्य एस के सिंह ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उप प्रधानाचार्य रेखा वर्मा ने सभी बच्चों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। कक्षा 8 से उन्नति तिवारी 7 से गार्गी दूबे 6 से राघव मिश्रा 5 से अद्वेत मिश्रा 4 से अदिति मिश्रा व 3 से आयुष्मान तिवारी 2 से माही यादव व 1 से आयुष चौहान अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे। विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिका हरीश मिश्रा राकेश मिश्रा अर्जुन सिंह उमर खान श्वेता श्रीवास्तव पूनम मिश्रा कालिन्दी यादव नीलाक्षी शर्मा नन्दनी सिंह व रागिनी सिंह इस समारोह में सहभागी रहे।
