मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैडिंग कमेटी की तृतीय बैठक हुई सम्पन्न।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैडिंग कमेटी की तृतीय बैठक हुई सम्पन्न।

  सुलतानपुर 02 अप्रैल/निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता व उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की तृतीय बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पर्यावरण के प्रति निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन-पेपर लेस कार्य, ई-कचरा प्रबन्धन, ईधन का कम उपयोग आदि के अनुपालन, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन से अवगत कराने/प्रशिक्षित करने, विभिन्न स्थलों पर ईवीएम के मूवमेन्ट के सम्बन्ध में ईवीएम विवरण-जीपीएस सिस्टम आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि ईवीएम से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु जनसुविधा केन्द्र में ईवीएम कंट्रोल रूप की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नम्बर 05362-221006 है। इस पर ईवीएम से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि निर्वाचन से सम्बन्धित सभी प्रकार की सूचनाएं आपको समय-समय पर उपलब्ध करायी जाती रहेंगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन का अध्ययन कर लें तथा अपने कार्यकर्ताओं तथा एजेंट आदि को प्रशिक्षित कर दें। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ईवीएम की मूवमेन्ट के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की गलत सूचना/अफवाहों को न फैलने दें। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने कार्यकर्ताओं व एजेंट को इस सम्बन्ध में अवगत करा दें। उन्होंने सभी पर्टी पदाधिकारियों से अपील की कि 01 अप्रैल, 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले किसी भी युवा का रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इसका फार्म 26 अप्रैल, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन सुविधा पोर्टल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी सुविधा पोर्टल टी.पी. सिंह, भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि सुजीत कुमार सिंह, अपना दल जिला अध्यक्ष अविनाश पटेल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि अमोल बाजपेई, समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि सलाउद्दीन अहमद, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि सुरेश कुमार गौतम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि शशांक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post