नए सत्र का हुआ आगाज निकली स्कूल चलो रैली
बल्दीराय सुल्तानपुर। प्रा वि हलियापुर में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। स्लोगन आधी रोटी खाएंगे ,स्कूल जरुर जायेंगे की गूंज रही । मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चल कर नाम लिखाओ, के नारों के साथ इस अभियान की शुरुवात हुई।इस अवसर पर राज बख्श मौर्य प्रधानाध्यापक/अध्यक्ष उ प्र प्रा शि संघ बल्दीराय अशोक कुमार पाण्डेय स अ शिव कुमार यादव स अ इलफाम खां स अ रंजना स अ बिंदू सिंह रिंकी सिंह शिक्षा मित्र कु चांदनी कु शिवानी प्रशिक्षु शिक्षक आदि बच्चों के साथ रहे।
Tags
शिक्षा
