जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लो0स0सा0निर्वा0-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु बैंकों के माध्यम से होने वाले लेने देन की निगरानी के सम्बन्ध में समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
सुलतानपुर 02 अप्रैल/जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता, नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के अन्तर्गत विभिन्न एजेन्सियों द्वारा नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा अद्यतन प्रगति व इलेक्शन सीजर मैनेजमेन्ट सिस्टम (ESMS) पोर्टल पर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कैशवैन में क्यूआर कोड जनरेट करके कैश रेमीटेंश किया जाना जाना सुनिश्चित करायें तथा प्रतिदिन 10 लाख से अधिक के लेने देन की सूचना एवं संदिग्ध ट्रांजेक्शन की सूचना भी निर्वाचन आयोग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी द्वारा सभी बैंक के शाखा प्रबन्धकों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक होने वाले ट्रांजेक्शन की सूचना न उपलब्ध कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धकों द्वारा प्रतिदिन की सूचना संग्रह कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें।
Tags
राज्य
