परिवारो की सहमति से गोसाईगंज पुलिस ने हिंदू रीति रीवाज से शादी कराई संपन्न
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स: थाना गोसाईगंज क्षेत्र में बुद्ववार को बेहद खुशगंवार दृश्य देखने को मिला जब थानाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा उप निरीक्षक फहीमुद्दीन कैलाश सिंह,महिला का.सुमन चौहान व ग्राम प्रधान ने दो परिवारों की सहमति से मंदिर प्रांगण में हिंदू रीति रिवाज से लक्ष्मी प्रसाद पुत्र बेचूराम की शादी प्रिया निषाद पुत्री पप्पू निषाद से संपन्न कराई ,गोसाईगंज मित्र पुलिस की इस भूमिका की क्षेत्र में लोगों द्वारा प्रशंसा हो रही है।वही उप निरीक्षक फहीमुद्दीन व कैलाश सिंह ने बताया की दोनों पक्षों की सहमति व स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विवाह संपन्न कराया गया।क्षेत्रीय लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए गोसाईगंज पुलिस के इस कृत्य को सराहनीय बताया।
Tags
राज्य
