रामनगर वासियों के सौजन्य से आयोजित श्रीमदभागवत कथा से क्षेत्र में सकरात्मक ऊर्जा सक्रिय
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। अमेठी के रामनगर में समस्त ग्राम वासियों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है कथा व्यास बाल विकास पीयूष महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान किया जा रहा है जिसमें कथा का रसपान करने हजारों भक्तगण उपस्थित हो रहे हैं वहीं गरीब एवं असहायों की यथासंभव मदद करने वाली जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा वृंदावन धाम से आए हुए वेदव्यास बाल विकास पीयूष महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कर महाराज एवं उनकी टीम को अंग वस्त्र एवं श्रीराम प्रभु की प्रतिमा सप्रेम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, एवं कथा व्यास महाराज द्वारा जिलाध्यक्ष के पुत्र लक्ष्य गुप्ता को सम्मानित किया गया, कथा व्यास पीयूष महाराज ने बताया कि प्रभु के सहृदय सच्चे मन से भजन करने से समस्त दोष एवं क्लेश पाप नष्ट होते हैं वही कथा का रसपान कर रहे सुशील जायसवाल अंजलि अग्रहरी कुसुम गुप्ता शिवानी गुप्ता पवन सूरज साहू लक्ष्य गुप्ता आदि हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।
