स्वागत से गदगद मेनका ने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जताया आभार
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। बीजेपी से दोबारा टिकट मिलने के बाद पहली बार चुनावी कैंपेन का शुभारंभ करने दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह विधायक राजेश गौतम राजबाबू उपाध्याय पार्टी पदाधिकारी व पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर ढोल बजाए आतिशबाजी की और योगी मोदी के साथ मेनका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। मेंनका इस बार टिकट मिलने के प्रथम आगमन पर 10 दिन तक रहकर पूरे लोकसभा क्षेत्र के 101 गांव का दौरा करेंगी।चुनावी दौरे पर आई श्रीमती गांधी का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कटका गुप्तारगंज टांटियानगर टेढुई गोलाघाट शाहगंज चौराहा दरियापुर तिराहा एवं पयागीपुर चौराहा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीमती गांधी ने महापुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। सांसद का त्रयंम्बकेश्वर शिव मन्दिर एमजीएस चौराहा पर मोहल्लेवासियों द्वारा स्वागत किया गया।किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि नगर में स्वागत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंची सांसद मेंनका संजय गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बचे हुए कामों को पूरा करना मेरा पहला उद्देश्य है। टिकट देने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया और कहां की हमारे टिकट देरी का कारण स्थल चयन की वजह से टिकट घोषणा में देरी हुई। पार्टी में टिकट को कोई दुविधा नहीं थी। वरुण गांधी के चुनाव प्रचार करने के सवाल पर बोली वरुण गांधी पारिवारिक व्यवस्था के चलते नहीं आ सकेंगे पार्टी ही हमारी चुनाव प्रचार का कमान संभालेगी। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने एक बार हम पर विश्वास करके सुल्तानपुर से टिकट दिया है हम पार्टी पदाधिकारी विधायकों और आम जनता के सहयोग से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।मेरी पहली प्राथमिकता सुल्तानपुर चीनी मिल को जीर्णोद्धार करने की है।मैं वादे नहीं काम करने में विश्वास करती हूं। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मेरे प्रथम आगमन पर जिस तरह से सुल्तानपुर के पार्टी पदाधिकारी और आम जनता ने मेरा स्वागत किया है वह उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। उन्होंने कहा मैंने पिछले पांच सालों में सबका ख्याल रखा है। आगे भी हमारी प्राथमिकता लोगों की दुख-दर्द को बांटने और विकास करने की होगी।मेरी जीत व्यक्तिगत नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत होगी। मैं भरपूर मेहनत करूंगी जो आप मांगेंगे पूरा करुगी। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनाव में शिद्दत से साथ जुटने का आवाहन किया। आज विभिन्न कार्यक्रमों में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू दर्जा प्राप्त मंत्री सोनम किन्नर पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी डॉ सीताशरण त्रिपाठी पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ओम प्रकाश पांडे बजरंगी पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश निषाद ब्लॉक प्रमुख प्रात्येश सिंह बंटी डिंपल सिंह योगेंद्र सिंह नवनीत सिंह सोनू राजेंद्र वर्मा अरूण जायसवाल कुंवर बहादुर सिंह आलोक आर्या ज्ञान प्रकाश जायसवाल विजय त्रिपाठी कृपाशंकर मिश्रा रणजीत कुमार विजय सिंह रघुवंशी बाबी सिंह आनन्द द्विवेदी राघवेन्द्र श्रीवास्तव बविता तिवारी विजय त्रिपाठी कृपा शंकर मिश्रा चंदन नारायण सिंह शशिकांत पांडे संदीप पांडेय नन्दन चतुर्वेदी श्याम बहादुर पाण्डे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

