वृद्ध राष्ट्र और समाज के धरोहर - डॉ कुलदीपक
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स: आनंद भवन वृद्धा आश्रम पयागीपुर में दिन बुधवार को कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान,सुल्तानपुर समाजशास्त्र विषय के विद्यार्थियों नें भ्रमण किया। इस दौरान समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ कुलदीपक पांडेय नें अपने सम्बोधन में कहा कि वृद्ध का अनुभव किसी भी राष्ट्र और समाज कि धरोहर होता है । लेकिन आज पारिवारिक विघटन एवं भौतिकतावादी जीवन के कारण सभी वर्गो के परिवारों में वृद्धो की स्थिति बड़ी चिंतनीय है। दुखद है कि भारतीय परिवारों का अनुभवजन्य व्यक्तित्व आज वृद्धआश्रमों के सहारे जीवन काटने हेतु मजबूर हैं। इस अवसर पर वृद्धाआश्रम के संचालक विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि ये वृद्ध समाज में अपनो के द्वारा तिरस्कृत है लेकिन मेरी यह जिम्मेदारी है कि मैं यहां हर एक वृद्ध का हर सम्भव संरक्षण प्रदान करूं। इस दौरान डॉक्टर नीरज सिंह ने वृद्धो को परंपरा का निर्वाहक बताया वहीं डॉक्टर नीतू सिंह ने जीवन में मां- बाप के अभाव की पीड़ा पर प्रकाश डाला। रेशमा शुक्ला,अंजली सोनी और तृप्ति अग्रहिर द्वारा संगीत भी प्रस्तुत किया गया तथा के एन आई समाजशास्त्र विभाग की तरफ से वृद्धजनों को होली और रमजान के पावन अवसर पर फल मिठाई खाद्य पदार्थ आदि उपहार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम सफलता हेतु संस्थान प्राचार्य प्रो आलोक कुमार सिंह एवं उपप्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजशास्त्र के विद्यार्थियों द्वारा किया कार्य संस्थान के लिए को गौरवपूर्ण और समाज के लिए प्रेरक है । वृद्धाआश्रम भ्रमण में फरहीन आर्मीन नीलू आकांक्षा अनुपा काजल कमरुद्दीन जयभद्र अमन सौरभ सत्यम सहित अन्य विद्यार्थियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
