जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लो0स0सा0निर्वा0-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
सुलतानपुर 02 अप्रैल/जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता, नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में नोडल/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वी.वी. पैट व्यवस्था, पर्सन विद डिसएबिलिटी, तकनीकी सूचनाओं का प्रेषण/कम्प्यूटराइजेशन साइबर सिक्योरिटी/आई0टी0 व्यवस्था, टेन्टेज, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) गौरव शुक्ला द्वारा बिन्दुवार नोडल अधिकारियों से प्रगति समीक्षा की गयी। बैठक में सर्वप्रथम नोडल अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वी.वी. पैट व्यवस्था/ अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-49 अमित कुमार चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि 19 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2024 तक 02 पालियों में केन्द्रीय विद्यालय अमहट में मतदान कार्मिकों का सामान्य/ईवीएम प्रथम प्रशिक्षण हेतु कुल 25 कक्षों में आयोजित किया जायेगा, जिसके लिये प्रशिक्षण हेतु ईवीएम व वीवी पैट व्यवस्था कर ली गयी है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि 24 अप्रैल, 2024 को प्रथम रैंडमाइजेशन किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदया द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा गया कि मतदान प्रशिक्षण सेे पूर्व की सभी व्यवस्थाएं ससमय को पूर्ण कर ली जाय, जिससे प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। नोडल अधिकारी पर्सन विद डिसएबिलिटी (पी0डब्ल्यू0डी0वोटर्स)/जिला दिव्यांगजन सशक्तिरण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 1254 मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैंप, व्हील चेयर, पेयजल, शौंचालय सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लिया गया है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन कर लें। नोडल अधिकारी पर्सन विद डिसएबिलिटी, तकनीकी सूचनाओं का प्रेषण/कम्प्यूटराइजेशन साइबर सिक्योरिटी/आई0टी0 व्यवस्था/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लालचन्द्र यादव द्वारा अवगत कराया गया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सूचनाओं के प्रेषण हेतु लगाये गये कम्प्यूटर का एक बार पुनः परीक्षण कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न आये। नोडल अधिकारी टेन्टेज, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र/अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 रवीन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी टेन्टेज, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र/अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 को टेन्टेज/वैरिकेटिंग, विद्युत एवं लाउड स्पीकर व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया कि मतदान कार्मिकों का सामान्य/ईवीएम प्रशिक्षण हेतु केन्द्रीय विद्यालय अमहट में पीठासीन/मतदान अधिकारी प्रथम को 25 कक्षों में दो पालियों में प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु कुर्सी (सामान्य), कुर्सी, टेबुल कन्ट्रोल रूम हेतु आवश्यकता अनुसार टेन्ट, माइक व लाउड स्पीकर की व्यवस्था प्रशिक्षण के एक दिन पूर्व सुनिश्चित करायें नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा अवगत कराया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चितता हेतु सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा कमियां जो पायी गयी, वह शौंचालय, जल आपूर्ति और किसी-किसी स्थान पर फैन व विद्युत आपूर्ति की थी, जिसके सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र पायी गई कमियों को दूर कर अवगत करायें। उन्होंने अवगत कराया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी जगहों पर वाल पेन्टिंग की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को निर्वाचन कार्य हेतु सौंपे गये अपने दायित्वों/कार्यों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समस्त नोडल/सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
राज्य
