मा0 विशेष प्रेक्षक उ0प्र0 (सामान्य पुलिस व्यय) द्वारा 38-सुलतानपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र व 55-अम्बेडकरनगर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में अब तक की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

मा0 विशेष प्रेक्षक उ0प्र0 (सामान्य पुलिस व्यय) द्वारा 38-सुलतानपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र व 55-अम्बेडकरनगर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में अब तक की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक उ0प्र0 अजय नायक की अध्यक्षता विशेष पुलिस प्रेक्षक उ0प्र0 मनमोहन सिंह व विशेष व्यय प्रेक्षक उ0प्र0 राजेश टुटेजा की उपस्थिति में लो0स0सा0निर्वा0-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु 38-सुलतानपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र व 55-अम्बेडकरनगर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में अब तक की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सुलतानपुर कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा मा0 विशेष प्रेक्षक, उ0प्र0 (सामान्य पुलिस व्यय) का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों जनपदों के प्रेक्षक महोदय (सामान्य पुलिस व्यय) जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सुलतानपुर व अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर व अम्बेडकरनगर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त बैठक में मा0 विशेष प्रेक्षक महोदय उ0प्र0 (सामान्य पुलिस व्यय) द्वारा निर्वाचन की सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने जैसे स्ट्रांग रूम पोलिंग पार्टियों की रवानगी यातायात रूट प्लान संचार व्यवस्था मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण ईवीएम रेण्डमाइजेशन ईवीएम कमिशनिंग फोर्स डिप्लायमेन्ट प्लान आदर्श आचार संहिता एम.सी.एम.सी. सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण लॉ एण्ड आर्डर मतगणना आदि की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  मा0 विशेष प्रेक्षक महोदय उ0प्र0 (सामान्य पुलिस व्यय) द्वारा दोनों जनपदों में जिला प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गयी। उन्होंने कहा कि आने वाले आगामी दिनों में और अधिक सक्रियता तत्परता की जरूरत पड़ेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुलतानपुर व अम्बेडकरनगर अपने नेतृत्व में  अपनी टीम के साथ एकीकृत प्रयास करते हुए लो0स0सा0निर्वा0-2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करायें।  इस अवसर पर मा0 सामान्य प्रेक्षक सुलतानपुर रंजीत कुमार मा0 पुलिस प्रेक्षक सुलतानपुर महेश चन्द्र जैन मा0 व्यय प्रेक्षक सुलतानपुर अजय चक्रवर्ती मा0 सामान्य प्रेक्षक अम्बेडकरनगर सुहर्ष भगत मा0 पुलिस प्रेक्षक अम्बेडकरनगर ओमपति जमवाल मा0 व्यय प्रेक्षक अम्बेडकनगर राजा भट्टाचार्जी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सुलतानपुर कृत्तिका ज्योत्स्ना जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर अविनाश सिंह पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन बर्मा पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर डॉ0 कौस्तुभ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post