संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कादीपुर द्वारा आयोजित मतदान जागरुकता, रक्तदान शिविर

संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कादीपुर द्वारा आयोजित मतदान जागरुकता, रक्तदान शिविर


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कादीपुर/सुल्तानपुर संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कादीपुर द्वारा आयोजित मतदान जागरुकता, रक्तदान शिविर, मतदान जागरुकता शिविर में स्लोगन दिया गया'25 मई को पहले मतदान, फिर करो जलपान' शिविर में मुख्य रूप से वरिष्ठ एनेस्थेटिक व मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के ब्लडबैंक प्रभारी डाँ.आरके मिश्रा तथा संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आरएन सिंह रहे,संयुक्त रूप से डां.मिश्रा व प्रो.सिंह ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहाकि मतदान हमारा सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण अधिकार है,हमें अच्छी सरकार चुनने का अवसर मिलता है,हमारे मतदान से देश में एक अच्छी सरकार बनती है,प्रो.आरएन सिंह ने कहाकि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है,लोकतंत्र को मजबूत बनाने में देश वासियों को अपनी भूमिका अवश्य निभाना चाहिए, वही डां.आरके मिश्र ने कहाकि मतदान अधिकार और सशक्त हथियार है,संविधान हमें सरकार चुनने के लिए मतदान रूपी विकल्प दे रखा है,इसका उपयोग सभी देश वासियों को जरूर करना चाहिए, उक्त मतदान जागरूकता,रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया गया था।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post