लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु नियुक्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण (चतुर्थ दिवस का) हुआ सम्पन्न।
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के कुशल निर्देशन लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु समस्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण (चतुर्थ दिवस का) पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय अमहट सुलतानपुर में संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक दिवस यह प्रशिक्षण दो पालियों व 25 कमरों में संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक कक्ष में 10-10 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था अंकुर कौशिक द्वारा सभी प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों से सी.आर.सी. कब करेंगे वीवीपैट का नाब परिवहन व वर्किंग के समय किस स्थिति में रहेगा टेण्डर वोट कैसे पडे़गा टेस्ट वोट में कौन सा अनुलग्नक भरायेंगे आदि पर प्रश्न - उत्तर करते हुए मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर तैयार हैंड आउट व पीपीटी का अध्ययन अनिवार्य रूप से कर लें। उन्होंने समस्त मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जिस बिन्दु पर चर्चा कर दें, उससे संबंधित प्रश्न प्रतिभागियों से अवश्य पूछें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा ने सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीठासीन अधिकारी द्वारा एम.पी.एस. एप पर वोटर टर्न आउट रिपोर्ट को मतदान दिवस में नियमित अंतराल पर प्रेषित करना है। सूचना अपडेट करने के लिए इसमें आडियो एलर्ट भी पीठासीन अधिकारी के मोबाइल पर आएगा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने प्रतिभागियों को मॉकपोल के पश्चात कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर करना तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी मॉकपोल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करने की प्रक्रिया समझाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रशिक्षण व्यवस्था की मानीटरिंग करते हुए अपेक्षित सहयोग किया। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, ज़िला कृषि अधिकारी सदानन्द चौधरी द्वारा मतदान सामग्री के वितरण की मॉनिटरिंग की गई। स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय, स्टेट मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह व स्टेट मास्टर ट्रेनर संतराम यादव ने प्रत्येक कक्षों में जाकर एजेंट बनाने के प्रारूप पर, मॉकपोल की प्रक्रिया, लिफाफों पर चर्चा की व ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया तथा चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन आदि पर भी विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण की पूरी तैयारी व व्यवस्था को देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि प्रथम दिवस में दोनों पालियों में कुल 2000 मतदान कार्मिकों के सापेक्ष 49 अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण माँगा गया। पी.पी.टी. और वीडियो चलाने में विपिन कुमार यादव वकील अहमद इमरान आसिफ जमाल अनुपम द्विवेदी मनदीप पाण्डेय मृत्युंजय सिंह विशेष श्रीवास्तव विनोद सिंह ने सराहनीय योगदान दिया। प्रशिक्षकों में प्रदीप भार्गव विनय प्रजापती रवीन्द्र सिंह सर्वेश सिंह मुनीश आलोक सिंह शैलेष मौर्य दिलीप शर्मा शरद चतुर्वेदी रवीन्द्र सिंह रणबीर सिंह डॉ. हरिओम त्रिपाठी शशांक सिंह शैलेश मौर्य जगन्नाथ रावत भीम कौशलेन्द्र महेंद्र अनूप गुप्ता केदारनाथ सत्येन्द्र प्रताप जलालुद्दीन राम प्रतिज्ञा रामपाल शिवपूजन सचिन नौटियाल संजीव द्विवेदी अजीत प्रताप रणधीर सिंह आदि ने जनपदीय मास्टर ट्रेनर के रुप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।
