भाजपा गरीबों की गरीबी दूर करने वाली पार्टी : रामचन्द्र प्रधान

भाजपा गरीबों की गरीबी दूर करने वाली पार्टी : रामचन्द्र प्रधान


भाजपा ने पिछड़ा वर्ग आयोग को दिया संवैधानिक दर्जा : रामचन्द्र प्रधान

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सगुरुवार को जयसिंहपुर के बगियागांव में भाजपा प्रत्याशी सांसद मेनका गांधी के समर्थन में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामचन्द्र प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा गरीबों को समर्पित पार्टी है।यह गरीबों की गरीबी दूर करने वाली पार्टी है।भाजपा ने हमेशा पिछड़ों दलितों वंचितों व शोषितों को मजबूत करने का काम किया है।राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने दिया।70 सालों तक कांग्रेस रही पर ओबीसी के लिए कुछ भी नहीं किया।भाजपा ने गरीबों को मकान शौचालय आयुष्मान कार्ड नल से जल मुफ्त राशन गैस कनेक्शन बिजली कनेक्शन देने का काम किया है। भाजपा सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। कांग्रेस ने 70 सालों तक गरीबों को लूटने का काम किया। आज देश प्रदेश में दंगा नहीं होता है कानून का राज है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ओबीसी से आते हैं। मोदी ने गरीबी झेली है मां दूसरों के घरों में काम करती थी पिता रेलवे स्टेशन पर चाय का स्टाल लगाते थे जहां मोदी जी भी चाय बेचते थे।जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो विरासत में राजनीति पाने वाले राहुल और अखिलेश इनको पचा नहीं पा रहे हैं।आज यह देश ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। इंडी गठबंधन झूठ व अफवाह फैलाने की राजनीति करती है।कहते है मोदी आएंगे तो संविधान व आरक्षण को बदल देंगे। मोदी खुद पिछड़े वर्ग से आते हैं।10 साल बहुमत की सरकार रही तब संविधान व आरक्षण नहीं बदला तो आगे क्यों बदलेंगे। कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़ों का आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया।इंडी गठबंधन की ममता सरकार ने भी यही किया। यूपी में अखिलेश ने 2017 के चुनाव में अपने घोषणा पत्र में 5% आरक्षण मुसलमानों को देने को कहा था।सरकार बनती तो वह भी पिछड़ों का हक मारते।सांसद श्रीमती गांधी ने पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।पीएम मोदी गांव,गरीब किसानों का चौतारफा विकास करने की योजना लागू कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र भार्गव व अयोध्या प्रसाद वर्मा ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम चौहान सह संयोजक विवेक सिंह विपिन आलोक आर्या भावना सिंह राहुल वर्मा प्रधान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post