लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न कराए जाने हेतु नियुक्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण (पंचम दिवस का) हुआ सम्पन्न।
24 कार्मिक अनुपस्थित रहे
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु नियुक्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण (पंचम दिवस का) पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय अमहट सुलतानपुर में दिनांक 13.05.2024 से 17.05.2024 तक संचालित किया गया। प्रत्येक दिवस यह प्रशिक्षण दो पालियों व 25 कमरों में संचालित किया गया। प्रत्येक कक्ष में 10-10 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा सभी प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों से सी.आर.सी.कब करेंगे वीवी पैट का नॉब परिवहन व वर्किंग के समय किस स्थिति में रहेगा, टेण्डर वोट कैसे पडे़गा, टेस्ट वोट में कौन सा अनुलग्नक भरायेंगे आदि पर प्रश्न - उत्तर करते हुए मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर तैयार हैंड आउट व पीपीटी का अध्ययन अनिवार्य रूप से कर लें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने सभी कक्षों में जाकर निरीक्षण किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने प्रतिभागियों को मॉकपोल के पश्चात कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर करना तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करने की प्रक्रिया समझाई। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, ज़िला कृषि अधिकारी सदानन्द चौधरी द्वारा मतदान सामग्री के वितरण की मॉनिटरिंग की गई। स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय, स्टेट मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह व स्टेट मास्टर ट्रेनर संतराम यादव ने प्रत्येक कक्षों में जाकर एजेंट बनाने के प्रारूप पर, मॉकपोल की प्रक्रिया, लिफाफों पर चर्चा की व ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया तथा चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन आदि पर भी विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण की पूरी तैयारी व व्यवस्था को देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि आज पंचम दिवस में दोनों पालियों में कुल 1040 मतदान कार्मिकों के सापेक्ष 24 अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण माँगा गया। उन्होंने बताया की द्वितीय पाली में 230 सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट और 156 छूटे हुए मतदान कार्मिकों को भी प्रशिक्षित किया गया। पी.पी.टी. और वीडियो चलाने में विपिन कुमार यादव, पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, विशेष श्रीवास्तव, विनोद सिंह ने सराहनीय योगदान दिया। प्रशिक्षकों में प्रदीप भार्गव, शैलेष मौर्य, रणधीर सिंह आदि ने जनपदीय मास्टर ट्रेनर के रुप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।
