स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के छात्र राहुल ने हाईस्कूल में 95.2 % अंक तो वही इंटरमीडिएट में दिव्यांशु ने 88% अंक हासिल कर लहराया परचम

स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के छात्र राहुल ने हाईस्कूल में 95.2 % अंक तो वही इंटरमीडिएट में दिव्यांशु ने 88% अंक हासिल कर लहराया परचम


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं 12वी की परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ जिसमें स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के कक्षा 10वीं के छात्र राहुल मिश्रा ने 95.2 प्रतिशत अंक वही 12वीं की छात्र दिव्यांशु सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और कक्षा 10 मे देवा सिंह ने 94 प्रतिशत अंक और आदित्य मिश्रा ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है वही 12वीं  मे दीक्षा ने 86.2 प्रतिशत अंक और मुस्कान ने 82.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्पेक्ट्रम ग्रुप  ऑफ़ इंस्टीटूशन्स  के फाउंडर श्री रामकिशोर पाण्डेय  और चेयरमैन आनंद सावरण जी ने बच्चो और अध्यापकों को सराहा और आने वाले भविष्य  के लिए शुभकामनायें भी दी ! विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन  करते हुए उज्जवल भविष्य  के निर्माण के लिए प्रयासरत रहने को कहा ! स्पेक्ट्रम ग्रुप के एचआर मैनेजर अनूप मिश्रा ऑपरेशनल मैनेजर ज्योति शर्मा व प्रधानाचार्य दीपक उपाध्याय ने अपने विद्यालय के साथ-साथ  सीबीएसई बोर्ड  के 10वीं व 12वीं के परीक्षा में पास हुए सभी विद्यार्थियों को ढेर सारी बधाईया भी दीं! विदित हो कि स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के तहत स्पेक्ट्रम  हाई फार्मेसी कॉलेज जिसके अंतर्गत बी. फार्म व डी. फार्म तथा आईटीआई  कॉलेज जिसमें  इलेक्ट्रीशियन और फिटर व स्पेक्ट्रम कॉलेज में दिव्यांग बच्चों को उचित शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से ही डी.एड. विशेष शिक्षा के अंतर्गत एच आई व आई डी डी कोर्स का भी संचालन हो रहा है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post