राजकीय बालिका इंटर कालेज भदैयॉ में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का किया गया गठन
हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुस्तकें व उपहार देकर किया गया सम्मानित।
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। राजकीय बालिका इंटर कालेज भदैयॉ में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें नये सत्र के लिये नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। दिनकर सिंह को अध्यक्ष, राम प्रसाद पाण्डेय को उपाध्यक्ष, श्रीमती अनुपम श्रीवास्तवा (प्रधानाचार्या) को सचिव, श्रीमती अमिता अग्निहोत्री को कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती रश्मि सिंह को आय-व्यय निरीक्षक मनोनीत किया गया। शिक्षक सक्रिय सदस्य के रूप में श्रीमती साधना यादव, श्रीमती सुचिता शिवकुमार सिंह श्रीमती दिव्या सिंह एवं श्रीमती साधना यादव का चयन किया गया। अभिभावकों में प्रेमचन्द्र एवं श्रीमती उर्मिला को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ छात्रायें जिला विद्यालय कार्यालय के प्रधान सहायक सुरेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव तिवारी सहित अभिभावक शिक्षक उपस्थित रहें। प्रवक्ता श्रीमती रश्मि सिंह ने अभिभावक संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्राओं के संर्वागीण विकास हेतु व्यापक विचार विमर्श हेतु संघ का गठन किया गया है। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में अच्छे अंक पाने वाली सभी छात्राओं को पुस्तकें व उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मेधावी छात्राओं को और परिश्रम करने का गुरूमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली छात्राओं अन्य छात्राएं को आगे बढ़ाने प्रेरक की भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि सिंह ने किया।
