तालाब के खाते की जमीन पर अवैध निर्माण रोके जाने के लिए हुई शिकायत

तालाब के खाते की जमीन पर अवैध निर्माण रोके जाने के लिए हुई शिकायत


मुख्य राजस्व अधिकारी के रोक के आदेश के बावजूद हो रहा अवैध निर्माण

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स ग्राम कोटा (पूरे दत्ता तिवारी) परगना- मीरानपुर तहसील सदर जनपद-सुलतानपुर में तालाब के खाते की जमीन पर गांव के ही कुलदीप तिवारी दिलीप तिवारी विवेक कुमार पुत्रगण स्व० तुंगनाथ तिवारी निवासी ग्राम उपरोक्त द्वारा तालाब के खाते की जमीन में जबरदस्ती रास्ते पर पक्का निर्माण  किया जा रहा है और गड्ढा खोदकर पिलर बनवा रहे है।उक्त लोग ग्राम प्रधान के मना करने पर आमदा फौजदारी हो रहे है। ग्राम वासी गोकर्ण तिवारी ने इसकी शिकायत सी आर ओ से लिखित रूप में की थी जिस पर सी आर ओ ने एसडीएम सदर को तत्काल कार्य को रोकने का आदेश दिया था। मुख्य राजस्व अधिकारी के लिखित आदेश के बाद भी तलाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।तो क्या ये माना जाय कि भू माफियाओं के सामने राजस्व प्रशासन पंगु है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post