शक्ति की उपासना मोदी जी की कामना कार्यक्रम सम्पन्न

शक्ति की उपासना मोदी जी की कामना कार्यक्रम सम्पन्न


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स चांदा शक्ति की उपासना मोदी जी की कामना कार्यक्रम लंभुआ विधानसभा के पी पी कमैचा मंडल  के निषाद बस्ती में संपन्न हुआ । मंडल प्रभारी इंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में निषाद बस्ती में शक्ति की उपासना मोदी जी की कामना कार्यक्रम हुआ। जिसमे रागिनी मिश्रा जिला महामंत्री महिला मोर्चा ने सभी नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब नारी शक्ति एक होकर श्रीमती मेनका संजय गाँधी को जिताने के लिए कमर कस लीजिए मेनका जी हम सब के बीच मे सदा बनी रहती हैं। उनके द्वारा सुल्तानपुर में बिना भेद भाव के विकास कार्य किया गया है। जो कार्य बाकी है उसे इस पाँच वर्ष में मेनका जी पूरा करेंगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।इस कार्यक्रम में  जानकी गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा  लव शुक्ला  सेक्टर प्रभारी अखिलेश दूबे सेक्टर संयोजक  प्रियंका निषाद   सुनीता निषाद   समरथी  मंजू   राधिका   मनभावती के साथ  तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post