फार्मा गेम फेस्ट कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
सुलतानपुर। कमला नेहरू संस्थान के फार्मेसी संकाय में गेम फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल व प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में फार्मा क्वीज, रंगोली, कैरम, चेस, मॉडल मेकिंग, स्केचिंग जैसे अन्य खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कमला नेहरू संस्थान (फार्मेसी संकाय) के निदेशक प्रो. डॉ. महेश प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन से छात्र-छात्राओं के अंदर निखार आता है। सभी छात्राओं को चाहिए कि ऐसे कार्यक्रम में जरूर प्रतिभाग करें। आयोजित मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में बीफार्मा प्रथम वर्ष के शाहिल गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में बी.फार्मा प्रथम वर्ष के अरूण कुमार को प्रथम स्थान मिला। वहीं फार्मा क्वीज प्रतियोगिता में बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष के सूर्यांश सिंह को प्रथम स्थान मिला। पोस्टर प्रेजेंटेशन में डी.फार्मा द्वितीय वर्ष की सबा परबीन अव्वल रहीं। कार्यक्रम के अंत में डा. महेश प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। इस मौके पर डा. अंतेश कुमार झा, डा0 चंद्र शेखर सिंह, डा. राजेश कुमार, डा. रितेश. डा. शिव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Tags
राज्य
