राजाराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नारायणपुर में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन

राजाराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नारायणपुर में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स मदर्सडे (मातृ दिवस) पर मातृ शक्ति पूजन  विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध राजाराम सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर सुल्तानपुर में आज मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन शिशु वाटिका संचालिका दीपमाला मिश्रा के संयोजन में किया गया। प्रातः काल 10 बजे माताएं अपने बालक /बालिका के साथ विद्यालय आई । सर्वप्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  श्रीमती मायानंदा अध्यक्षा प्रतिभा द्वेवेदी तथा विशिष्ठ अतिथि प्रिया मिश्रा ने समवेत मां शारदे एवम भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवम पुषापर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने अतिथियों का परिचय कराया और अपनी संस्कृति में मां के महत्व को उद्धृत किया मातृ भारती की अध्यक्ष रेनू राव ने मुख्य अतिथि का तथा मंत्री सुष्मिता सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रतिभा द्विवेदी को अंगवस्त्र श्री फल एवम पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।संचालिका बहिन दीपमाला मिश्रा ने प्रस्ताविकी उद्वोधन किया।विद्यालय की बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित माताओं का मन मोह लिया। सभी उपस्थित माताओं का पाद प्रछालन कर तिलक लगाया अक्षत पुष्प चढ़ाया और आरती उतारी। अतिथि महोदय ने मां को दुनिया की सबसे जिमेदार और संघर्ष करने बाला प्राणी तथा मां के अतिरिक्त बेटी बहिन अर्धांगिनी और भी बहुत सी जिमेदारियो को निभाने वाला बताया।प्रत्यक्ष देवी स्वरूपा अपनी मां की पूजा और आरती माताओं एवम भैया बहिनों के लिए भी एक कौतूहल पैदा कर रहा था ।मातृ पूजन में कुल  85माताएं उपस्थित रही आभार ज्ञापन बहिन अरूणा जी ने किया। कल दिनांक 13मार्च से शैक्षिक सत्र 24,25की मासिक परीक्षाएं प्रारंभ होगी इस सूचना के साथ माताओं  को जलपान कराकर घर जाने के लिए प्रस्थान किया। वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post