अर्थशास्त्र विभाग में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग : चुनौतियां एवं अवसर विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन

अर्थशास्त्र विभाग में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग : चुनौतियां एवं अवसर विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स  दिन मंगलवार को कमला नेहरू संस्थान सुल्तानपुर के अर्थशास्त्र विभाग में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग : चुनौतियां एवं अवसर विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में मुख्य अतिथि राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ, जौनपुर के प्राचार्य एवं अर्थशास्त्री प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह नें चयनित विषय पर व्याख्यान दिया । प्रोफेसर अरुण ने बच्चो को बताया कि एमएसएमई, जो देश के कुल विनिर्माण उत्पादन का लगभग 45%, निर्यात का 40% और राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 30% है, कम से कम आगामी छह महीनों के लिए सीमित मांग दृश्यता और आंतरिक कमी के कारण दबाव में हैं। कृषि के बाद, दूसरी सबसे ज्यादा रोजगार एमएसएमई पैदा करता है। इसके परिणामस्वरूप भारत में लगभग 120 मिलियन लोग कार्यरत हैं। प्रोफेसर अरुण ने यह भी बताया कि एमएसएमई सेक्टर में कुछ चुनौतियां हैं जिसका समाधान होते ही इस क्षेत्र में बहुत से अवसर का भुगतान किया जा सकता है। इस क्षेत्र की चुनौतियों में धन की कमी या इसे प्राप्त करने में देरी, एनपीए का बढ़ना, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे की कमी, धीमी उत्पादकता, लालफीताशाही, कोविड -19 के साथ साथ संरचनात्मक सुधार जैसे जीएसटी का कार्यान्वयन और विमुद्रीकरण आदि का एमएसएमई क्षेत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इस व्याख्यान कक्ष में विभाग की आचार्य प्रोफेसर किरन सिंह, डॉ अनिल यादव, डॉ प्रदीप त्रिपाठी और सुरेश कुमार के साथ साथ परास्नातक कक्षा के लगभग 40 छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post