वंशिका सिंह पुत्री रोजी सिंह बीईओ बल्दीराय नें 94.4 प्रतिशत अंक पाकर किया नाम रोशन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। स्टेला मारिस कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर में अध्यनरत वंशिका सिंह ने हाई स्कूल के परिणाम में 94.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय व परिवार का नाम किया रोशन | वंशिका सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय रोजी सिंह की पुत्री है | वंशिका सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन से बेसिक शिक्षा विभाग में भी खुशी का माहौल है | वंशिका सिंह के इस परिश्रम को देखकर बधाई देने वालों का ताँता लगा है| हर बच्चे को चाहिए अपने मां बाप का नाम रोशन करें | इस शानदार सफलता पर रामधर यादव, जाकिर हुसैन, संदीप पांडे, तालिब खान, फैजान, कृष्ण कुमार, राजदेव यादव आदि नें खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है|
