कालेज की ई पत्रिका का छठवां अंक लोकार्पित

कालेज की ई पत्रिका का छठवां अंक लोकार्पित


सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मासिक ई पत्रिका प्रतिबिम्ब के छठवें अंक का बुधवार को आनलाइन लोकार्पण हुआ।  यह जानकारी देते हुए पत्रिका के प्रधान सम्पादक असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि  प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने पत्रिका की पीडीएफ फाइल को महाविद्यालय के विद्यार्थियों शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी कर दिया है। इसमें परीक्षा पर विशेष सम्पादकीय है । यह अंक विद्यार्थियों के साथ ही अन्य लोगों के बीच भी तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post