आज अगर कोई यूपी में गुंडागर्दी और दंगा करता है तो हमारी सरकार उसको उल्टा लटकाने का काम करती है - आशीष पांडेय सनी

आज अगर कोई यूपी में गुंडागर्दी और दंगा करता है तो हमारी सरकार उसको उल्टा लटकाने का काम करती है - आशीष पांडेय सनी


सुलतानपुर। आज अगर कोई यूपी में गुंडागर्दी और दंगा करता है तो हमारी सरकार उसको उल्टा लटकाने का काम करती है और कोई फिर भी नहीं समझता है तो नीचे से मिर्ची का छौंक लगा देतें हैं फिर सब शांत हो जाते हैं ।यूपी में पिछले सात साल में एक भी दंगा नही हुआ है हमें अब कर्फ्यू लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। कावड़ यात्रा भी अब बिना किसी परेशानी के आयोजित होती है और तो और यूपी में अब धार्मिक स्थलों पर अब माइक का इस्तेमाल नहीं होता है । उक्त बाते जिले के  वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी के सुपुत्र व युवा भाजपा नेता आशीष पांडेय सनी ने कही । बुधवार को टीम बजरंगी इसौली विधान सभा क्षेत्र मे जिले की सांसद व भाजपा प्रदेश प्रत्याशी मेनका संजय गाधी के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांग रही थी इस दौरान भाजपाई सनी पांडेय ने कहा कि  जनता के आशीर्वाद से अबकी बार, एनडीए 400 पार का संकल्प अवश्य पूरा होगा। सीएम ने कहा, "अपना वोट डालकर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति डालें और इसे सफल बनाएं। भारत माता की जय । वही विश्व हिन्दू परिषद के कद्दावर नेता आशीष श्रीवास्तव लिल्लू ने कहा कि पूरा देश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जो सम्मान दुनियाभर मे भारत को मिला है वह मोदी जी के नेतृत्व का ही परिणाम है इस बार 400 पार नारा पूरे देश में गूंज रहा है । जो लोग योगी की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते रहते हैं मैं उनकी जरा आंखें खोलना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ वो अकेले योगी  के काल खंड में हुआ है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' का मिशन आज पूरे देश में नई इज्जत बना जा रहा है आपने सिर्फ बुलडोज़र-बुलडोजर की बातें कहीं अगर विकास को कोई नई ऊंचाइयों पर कोई ले गया है तो योगी  की सरकार लेकर गई है 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post