लोकसभा निर्वाचन की मानीटर करने हेतु नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न।
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के आदेश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण सामान्य प्रेक्षक रंजीत कुमार की उपस्थिति में पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01बजे तक संचालित किया गया। सामान्य प्रेक्षक ने माइक्रो आब्जर्वर द्वारा भरी जाने वाली 18 बिन्दुओं के चेक लिस्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी को मॉकपोल से लेकर मतदान समाप्ति तक की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन करना है। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर ई. वी.एम. व वी. वी. पैट के परिचालन,कनेक्शन, मॉकपोल आदि को भली - भांति सीख लें देख लें जिससे मतदान दिवस पर संचालित समस्त मतदान प्रक्रिया का सही से मॉनिटरिंग कर सकें उन्होने सभी को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का अध्ययन करते रहें वी0वी0पैट0 के नॉब को सफ़र के समय हॉरिजॉन्टल और वोटिंग के दौरान वर्टिकल करना है। उन्होनें बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात वी.वी. पैट की बैटरी निकाल लेंगे और इसे संग्रहण स्थल पर जमा करेंगे। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मॉकपोल कराने के बाद कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य करें तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी मॉकपोल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मॉकपॉल की मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करेंगे। ज़िला प्रशिक्षण अधिकारी डा .संतोष गुप्ता ने माइक्रो आब्जर्वर के कार्य व दायित्व पर पी.पी. टी. के माध्यम से विस्तार से चर्चा की l उन्होंने कहा कि आप देखें कि ई. वी. एम. व लिफाफे को सील करते समय मोमबत्ती को सावधानी पूर्वक जलायें स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय स्टेट मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह स्टेट मास्टर ट्रेनर संतराम यादव द्वारा मतदान की पूरी प्रक्रिया मॉकपोल सीलिंग मतदान कार्मिकों के कार्य दायित्व मशीनों के एरर समस्त लिफाफों को तैयार करने और मशीनों पर चर्चा की।ई0 वी0 एम0 पर सभी प्रतिभागियों से हैंड्सऑन प्रैक्टिस भी कराया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर जगराम रामपाल धृवदेव मिश्र शिव बहादुर यादव शिव पूजन सिंह सचिन कुमार नौटियाल राम किशन यादव ओम प्रकाश राम बृजराज दिग्विजय कुमार पाण्डेय ने पूर्ण सहयोग और डेमो दिया। प्रशिक्षण की पूरी तैयारी डा. जनार्दन राय द्वारा की गयी । उन्होनें बताया कि आज 214 माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षित किया गया।पी.पी.टी. बनाने व चलाने व हस्ताक्षर करवाने में राजेश कुमार बिपिन यादव वकील अहमद आसिफ जमाल अनुपम द्विवेदी मंदीप मृत्युंजय सिंह ने सराहनीय योगदान दिया
