यह भीड़ गवाही दे रही है कि हमें मिल रहा अपार जनसमर्थन–राम भुवाल निषाद

यह भीड़ गवाही दे रही है कि हमें मिल रहा अपार जनसमर्थनराम भुवाल निषाद


पूर्व सपा विधानसभा अध्यक्ष नन्हे राम निषाद के आवास पर जनसभा का आयोजन

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सलंभुआ विधानसभा सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नन्हे राम निषाद के आवास पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन सांसद प्रत्याशी राम भुवाल निषाद ने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि हमें अपार जन समर्थन मिल रहा है। अभी तक यहां के लोग अपने जनप्रतिनिधि से उपेक्षित हुए थे, सरकार भी लोगों की खूब उपेक्षा की। लोग अपने लोगों की तलाश कर रहे थे। जनता सोच रही थी कि कोई प्रत्याशी अपने बीच का आ जाए और वही हुआ। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद हमारा प्रयास यह रहेगा कि जितना अमेठी जनपद में कल कारखाने लगे हैं उतना ही सुल्तानपुर जनपद में लगेगा। पूरे प्रदेश में अपराध की बाढ़ है योगी सरकार उसे रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। हम जनता के सेवक हैं सेवा करने आए हैं अगर जनता हमें सफलता प्रदान करती है तो हम जनता के दुख सुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। जनता की अपेक्षाओं पर यह सरकार खरी नहीं उतर रही है, महंगाई चरम पर है महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक सिर्फ जनता के साथ छलावे का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव सतपाल यादव विधानसभा अध्यक्ष अतेंद्र जायसवाल परमात्मा यादव जितेंद्र कुमार निषाद सुरेंद्र निषाद पवन निषाद देवमणि निषाद नरसिंह नारायण अमरनाथ निषाद समर बहादुर यादव दशरथ निषाद रामहित निषाद जयप्रकाश निषाद राम कैलाश कृष्ण कुमार सोनू निषाद अजय निषाद मुकेश फूलचंद निषाद शिवम निषाद सचिन निषाद अरविंद निषाद गोविंद राकेश निषाद गुड्डू निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post