अनुमोदित महाविद्यालय में स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ भी ग्रीष्मावकाश में परीक्षा न कराने पर अड़ा

अनुमोदित महाविद्यालय में स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ भी ग्रीष्मावकाश में परीक्षा न कराने पर अड़ा


प्राचार्य को ज्ञापन देकर शिक्षक संघ ने कुलपति को भेजा पत्र

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने मई जून माह में प्रस्तावित विश्वविद्यालीय परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में गुरुवार को संघ की एक बैठक हुई ।अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने सभी महाविद्यालयों में पत्र भेजकर ग्रीष्मावकाश में परीक्षा बहिष्कार सहित अन्य मुद्दों पर शिक्षकों का समर्थन मांगा था।  जिसमें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने भी सर्वसम्मति से शिक्षक संघ के निर्णय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।  बैठक के बाद शिक्षकों ने अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि के नेतृत्व में  प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन के माध्यम से कुलपति को सम्बोधित पत्र सौंपा । पत्र की एक प्रति अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह को भी दी गई। इस अवसर पर डॉ.अखिलेश सिंह , डॉ.शिशिर श्रीवास्तव , डॉ.विवेक सिंह , डॉ.प्रभात श्रीवास्तव व डॉ.हीरालाल यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post