विद्यार्थी परिषद चला रहा मतदाता जागरूकता अभियान
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशभवनपुर जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा पूरे जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न कॉलेज कैंपसों में, नगरो व गांवों में रात्रि चौपाल लगा कर लोगो के बीच में जन जागरूकता अभियान चला कर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ।जिले के छात्र नेता व अभाविप काशी प्रान्त के प्रान्त सहमंत्री शुभेन्द्र वीर ने बताया की अभाविप पूरे जिले में ग्राम चौपाल के माध्यम से व कॉलेज कैंपस में संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को अपने वोट डालने व आस पड़ोस में भी अधिक मात्रा में कैसे मतदान हो सके इस विषय को ले कर जागरूक कर रहा है। अभाविप विभाग प्रमुख डॉ संतोष सिंह ने बताया कि अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्त्ता जन जागरूकता में लगा हुआ है। विद्यार्थी परिषद के पत्रक के माध्यम से सभी जिलेवासियों से निवेदन किया जा रहा कि शत प्रतिशत मतदान अवश्य करे।। जिले के छात्र नेता तेजस्व पाण्डेय ने बताया की लोकतंत्र के इस महापर्व पर वोट हम सभी का अधिकार है और इस महापर्व पर वोट अवश्य देना चाहिए जिससे एक सशक्त और मजबूत सरकार बना सके जिससे आने वाले भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे। इस मौके पर जिला संयोजक ऋतिक प्रदेश कार्यकारिणी रूद्र नगर मंत्री आदर्श सुमित परमेन्द्र सत्यम त्रिपाठी आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
