सरकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सुभाष चंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

सरकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सुभाष चंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद


लोकसभा चुनाव के मध्य नजर आबकारी विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहा चेकिंग अभियान

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी  के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत  सुभाष चंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सुल्तानपुर मय स्टाफ साकेत कुमार राय प्रधान आबकारी सिपाही,  अरविंद कुमार वर्मा आबकारी सिपाही, मोहम्मद इरफान आबकारी सिपाही एवं संजय कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 लंभुआ मय स्टाफ  विजय बहादुर सरोज आबकारी सिपाही के साथ ग्राम बसौढ़ी थाना गोसाई गंज में दबिश दी गई। दबिश के दौरान जनपद सुलतानपुर में 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर लगभग 300 किलोग्राम लहन नष्ट कर 02 अभियोग पंजीकृत करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की गई। इस तरह प्रवर्तन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post