अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुल्तानपुर काशी प्रांत ने ताबिश स्कूल के खिलाफ धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ की की शिकायत
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। CUET परीक्षा देने आये विद्यार्थियों की धार्मिक भावना (कलावा कटवाने एवं रूद्राक्ष की माला निकलवाने) के साथ खिलवाड़ करने के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुल्तानपुर काशी प्रांत द्वारा पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से शिकायत की गई। उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि ताबिश पब्लिक स्कूल अंगनाकोल द्वारिकागंज सुलतानपुर में CULT की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की भावना के साथ खिलवाड़ किया गया। प्रबन्ध मैनेजमेन्ट ने जबरदस्ती विद्यार्थियों का कलावा एवं गले में पहने रूद्राक्ष की माला कटवाकर जमीन पर फेक दिया। जब विद्यार्थी परिषद् ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुये विद्यालय जाकर विद्यालय प्रशासन से सवाल-जवाब किया तो विद्यालय प्रशासन द्वारा तोड़-मरोड़ कर जवाब दिया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् धरने पर बैठ गए। इसपर गोशाईगंज पुलिस प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक धरने से हटाया गया व मुकदमा दर्ज कर कैरियर बर्बाद करने की धमकी दी गई। वहाँ पर उपस्थित पीड़ित छात्र व अभिभावकों को भी धमकी देते हुए उनके ऊपर जबरदस्ती कार्यवाही करने का दबाव बनाया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से आहत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए 24 घन्टे के अन्दर विधिक कार्यवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से की अगर पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में न्यायपूर्ण कार्यवाही नहीं की जाती है तो विद्यार्थी परिषद बड़े आन्दोलन के लिये बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। लोकसभा चुनाव सुल्तानपुर जनपद में 25 में को होने वाला है इसी बीच धार्मिक भावना से जुड़ा यह एक बड़ा मामला भरकर सामने आया है देखना यह है की सुल्तानपुर का प्रशासन धार्मिक भावना से खिलवाड़ के मामले में क्या कार्यवाही करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत सुल्तानपुर के शुभेंद्र वीर सिंह प्रांत सह मंत्री ने बताया कि किसी भी विद्यार्थी के साथ उसकी धार्मिक भावना से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। संविधान के द्वारा सभी को समान अधिकार प्रदान किए गए है।अगर इस तरह से विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ किया जाएगा तो यह बहुत ही निंदनीय है।
