आरक्षण कोई नहीं बदल सकता यह है पत्थर की लकीर : सांसद मेनका
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। भाजपा प्रत्याशी व सिटिंग सांसद मेनका संजय गांधी ने गुरुवार को सदर विधानसभा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा हम सुल्तानपुर का भविष्य बदलने आए हैं।सुल्तानपुर को विकसित सुल्तानपुर बनाएंगे। सुल्तानपुर मेरा परिवार है।हम अपने परिवार को सजाना,संवारना व खुशहाल देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा 2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है।यह चुनाव विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने का चुनाव है।यह चुनाव महिला सशक्तिकरण का चुनाव है।यह चुनाव आपकी दशा बदलने का चुनाव है।उन्होंने कहा चुनाव के सात- आठ दिन बचे हैं। प्रतिद्वंद्वी को मालूम है कि वह हार रहे हैं। इस दौरान विपक्षी झूठ व अफवाह फैलाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा आरक्षण व संविधान कोई नहीं बदल सकता। यह पत्थर की लकीर है। प्रधानमंत्री खुद ओबीसी हैं।क्या कोई अपने लोगों के लिए आरक्षण बदलेगा।उन्होंने कहा यह झूठ,भ्रम और अफवाह फैलेगा।कार्यकर्ता को डटकर मुकाबला और मुंहतोड़ जवाब देना होगा। सांसद ने अपने तमाम विकास कार्यों को बताते हुए सभाओं में इलेक्शन के 2 महीने बाद गरीबों को एक लाख घर देने की गारंटी दी।उन्होंने कहा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क व संवाद करने में जुट जाए। नुक्कड़ सभा को विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने संबोधित करते हुए सरकार और सांसद की तमाम उपलब्धियां व योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। सांसद श्रीमती गांधी ने गुरुवार को चोरमा टिहसा शसराय जेहली विरैता पाल्हीपुर बौरा जगदीशपुर बझना अकोढ़ी बैथू बरौला जफरिपुर एवं शहर के पयागीपुर में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में शामिल हुई।इस मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ऋषिकेश ओझा सुमन सिंह विनोद सिंह प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी भाजपा नेता सुनील सिंह अखिलेश सिंह व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी नवनीत सिंह सोनू प्रात्येश सिंह बंटी रिंकू शुक्ला कामता प्रसाद सिंह प्रधान शशीकांत पाण्डे अजीत यादव पूर्व प्रमुख उमेश सिंह योगेंद्र सिंह पूर्व प्रधान लक्ष्मी सिंह प्रदीप दुबे बृजेश श्रीवास्तव जीत बहादुर सिंह प्रधान शिवम सिंह निर्भय सिंह ऋवण आदि मौजूद रहे।
