सैकड़ो कार्यकर्ताओं व गाडियों के काफिलों के साथ बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा ने निकाला रोड शो
सुल्तानपुर की जनता का मिल रहा है उदराज वर्मा को जिताने का आशीर्वाद - डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी
सुल्तानपुर की जनता के चरणों में नतमस्तक हूं - उदराज वर्मा
सुलतानपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की वोटिंग चंद दिनों बाद होने वाली है।सभी प्रत्याशी अपनी अपनी ताकत दिखाने में जुटे हुए हैं। सभी जनता को ही इस समय अपना कर्मदाता मान रहे है। चिलचिलाती धूप मे भी प्रत्याशी क्षेत्र में नुक्कड सभाओ को आयोजित कर अपने अपनी उपलब्धिया गिना रहे है, हर प्रत्याशी अपनी दावे और वादे कर रही तो वही दूसरी तरफ बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा ऊर्फ पंकज पूरे दम खम के साथ मैदान मे कमर कस चुके है। रविवार को सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ व गाडियो के साथ रोड शो कर नुक्कड सभाओ मे शरीक हुए उदराज वर्मा ने कहा, मुझे अपनी तुलना किसी प्रत्याशी से नही करना, जिले की जनता का आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रहा और आप सभी के आशीर्वाद से ही चुनाव जीत रहा हूं। मै सुल्तानपुर का बेटा हू हर सुख दुख मे हमेशा आप के साथ रहूगा, कोई बाहरी कम नही आएगा। उन्होंने ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्या और विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहा हूं। उदराज वर्मा ने बसपा प्रमुख मायावती को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने सुलतानपुर के एक ऐसे युवा को चुना है जो यहां का निवासी हैं और सामाजिक कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि वह अपने आप में ही एक बड़ा मुद्दा है, जिले की जनता पढ़ी लिखी है। वह सब समझती है। जिले की जनता बहुत समझदार है। उदराज ने कहा कि वह एक सोशल वर्कर हैं, उन्होंने उस समय काम किया है जब कोरोना काल में कोई बाहर नहीं निकलता था तब वह लोगों के बीच काम करते थे।भाजपा सिर्फ अफवाह फैला रही है जबकि धरातल पर चर्चा में चारों तरफ उसका सिर्फ और सिर्फ विरोध है।भाजपा की प्रत्याशी मंचों से अपने ही कार्यकर्ताओं को अपमानित करती रहती है। उनकी ही पार्टी के लोग बोलने लगे हैं कि भाजपा सुल्तानपुर सीट भी इस बार खो देगी।डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बसपा शासन काल में कानून की मजबूत पकड़ दी।अधिकारी जनता की आवाज सुनते थे। चौकी थाने पर न्याय मिलता था।कानून के पालन में मौजूदा सरकार पूर्णतया असफल है।उन्होंने कहा कि ये चुनाव जनता का है और जनता ने बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा को अपना सांसद बनाने का मन बना लिया है। बसपा प्रत्याशी को चारों तरफ से जन समर्थन मिल रहा है।महंगाई,बेरोजगारी से जनता ऊब चुकी है। जनता के सेवक के रूप में उदराज वर्मा युवाओं के दिलों पर राज करते हैं।इस सरकार में कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।उन्होंने सभी से अपील किया है कि सुल्तानपुर से उदराज वर्मा को जिताएं और सुल्तानपुर जनपद का चहुमुखी विकास पाएं।
Tags
देश
