लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण (दूसरे दिन का) कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण (दूसरे दिन का) कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे समस्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण (दूसरे दिन का) पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय अमहट सुलतानपुर में संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक दिवस यह प्रशिक्षण दो पालियों में व 25 कमरों में संचालित हो रहा है। प्रत्येक कक्ष में 10-10 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मा0 प्रेक्षक सामान्य रंजीत कुमार मा0 प्रेक्षक व्यय अजय चक्रवर्ती मा0 प्रेक्षक पुलिस महेश चन्द्र जैन द्वारा  प्रशिक्षण कक्षों में भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा केन्द्रीय विद्यालय अमहट में विधानसभा वार चल रही कमिशनिंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 प्रेक्षक महोदय (सामान्य, व्यय, पुलिस) द्वारा मतदान कार्मिकों से उनके उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, एक मतदान कार्मिक से मतदान प्रक्रिया के बारे में पूछा गया, मतदान कार्मिक द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सकुशल जवाब दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा सभी प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का फीडबैक प्राप्त किया गया। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को पीठासीन अधिकारी की हस्तपुस्तिका व पीपीटी का अध्ययन करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रतिभागियों से सी.आर.सी. कब करेंगे, वीवीपैट का नाब परिवहन व वर्किंग के समय किस स्थिति में रहेगा, टेण्डर वोट कैसे पडे़गा, टेस्ट वोट में कौन सा अनुलग्नक भरायेंगे आदि पर प्रश्न - उत्तर किया गया। जॉइन्ट मजिस्ट्रेट वैशाली द्वारा सभी कक्षों में प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ल ने सभी कक्षों में जाकर मतदान कार्मिकों को दी जा रही प्रशिक्षण सामग्री पर चर्चा की। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीठासीन अधिकारी द्वारा एम.पी.एस. एप पर वोटर टर्न आउट रिपोर्ट को मतदान दिवस में नियमित अंतराल पर प्रेषित करना है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने प्रतिभागियों को मॉकपोल के पश्चात कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर करना तथा वी.वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी मॉकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करने की प्रक्रिया समझायी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी व जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने प्रशिक्षण व्यवस्था की मानीटरिंग करते हुए अपेक्षित सहयोग किया। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी द्वारा मतदान सामग्री के वितरण की मानीटरिंग की गयी। स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय सुनील कुमार सिंह व संतराम यादव ने सभी प्रशिक्षण कक्ष में जाकर मतदान कार्मिकों के कार्य व दायित्व लिफाफे तैयार करना ईवीएम कनेक्शन व सील करने की प्रक्रिया पर डेमो दिया।  प्रशिक्षण की पूरी तैयारी व व्यवस्था को देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि द्वितीय दिवस में दोनों पालियों में कुल 2000 मतदान कार्मिकों के सापेक्ष 64 अनुपस्थित पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक/प्रशिक्षण व्यवस्था द्वारा अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये। पी.पी.टी. और वीडियो चलाने में विपिन कुमार यादव वकील अहमद इमरान आसिफ जमाल अनुपम द्विवेदी मनदीप पाण्डेय मृत्युंजय सिंह विशेष श्रीवास्तव विनोद सिंह ने सराहनीय योगदान दिया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post