राजकीय इण्टर कालेज में मतदाता जागरूकता के तहत् कलश सज्जा प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु किया गया जागरूक।
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में स्वीप योजनान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज सुलतानपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा कलश सज्जा के माध्यम से देश के युवा मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया।कार्यक्रम में सभी से अपील की गई कि अपने मत का प्रयोग स्वयं करे और दूसरों को भी अपने मत का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करें तथा मतदान का प्रयोग पूर्ण रूप से निर्भय होकर करें। इस अवसर पर सहायक अध्यापक निसार अहमद, सहायक अध्यापक पंकज कुमार, राघवेन्द्र पाण्डेय सहित आदि उपस्थित रहे।
Tags
राज्य
