सुनिए अखिलेश सिंह पर्वत की दास्तान आपका खून बढ़ जायेगा
समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने 32 वर्ष की आयु में किया 36 वा रक्तदान
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कहते हैं कि अपने लिए तो हरकोई जीता है लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो दूसरों के लिए ही जीते हैं।पिछले दस सालों से ऐसा देखने को मिल रहा है।आपको खुशी का असली राज जानना है तो जनपद के ऐसे समाजसेवी के बारे में बताने जा रहा हूं जिसके रोम रोम में जरूरतमंदों के प्रति की मदद का जुनून दिखाई देगा।जनपद के कोरोना योद्धा के रूप में चर्चित समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने आज सीमा शिवगढ़ जिसकी हीमोग्लोबिन 3.0 थी मेडिकल कालेज सुल्तानपुर पहुंच कर अपने जीवन का 36 वा रक्तदान किए। अखिलेश कहते है कि मैं हर जरुरतमंदों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहा उनकी पीड़ा वेदना को अपनी परवाह न करते हुए मैं खुद व हमारी टीम के साथियों ने भूखे प्यासे कड़ी धूप में रहकर हर असहाय गरीब जरुरतमंदों को राहत अनवरत जारी है।और आगे भी उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद वासी हमारे परिवार के सदस्य हैं उनके साथ चौबीसों घंटे आगे भी रहेंगे। अखिलेश सिंह पर्वत अभी तक 36 बार स्वयं रक्तदान करने के साथ अपने दोस्तों सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से 1189 यूनिट ब्लड जरूरतमंदों को दिलवा चुके हैं।अखिलेश सिंह पर्वत कोरोनाकाल में 275 दिन लगातार गरीबों असहायों की मदद कर रिकॉर्ड बना चुके हैं।
