*जेष्ट माह के दूसरे मंगलवार क़ो हुआ शरबत बितरण*
सुल्तानपुर । सुल्तानपुर जिले की प्रशिद्ध ब्राह्मण संगठन परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक रजि. के नगर पदाधिकारियों ने आज भगवान श्री परशुराम चौक पे शरबत बितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन का
कार्यभार नगर अध्यक्ष अरविन्द राय और नगर कोषाध्यक्ष संजय शुक्ला ने किया। भगवान बजरंगबली और भगवान परशुराम जी के प्रतिमा पर फूल माला और धूप दीप जला कर आरती करके कार्यक्रम की शुरुआत किया, इसमें आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले प्रेम शुक्ला,सुधीर दूबे, अभिषेक तिवारी फुलैाने, अभिषेक तिवारी, राजीव पाण्डेय, प्रकृत तिवारी, धीरेन्द्र मोहन तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, संतोष मिश्रा, आनंद पाण्डेय,एड.राकेश तिवारी, रमेश निषाद ने की। शारीरिक योगदान, पं अरुण तिवारी सभासद, गौरव मिश्रा,दीपक मिश्रा, शनि मिश्रा, घनश्याम तिवारी, गोकरन तिवारी, दीपक पाण्डेय, शुभम दूबे लिट्टी चोखा वाले, सौरभ मिश्रा,व दर्जन भर बंधुओ ने की।