No title

 सुलतानपुर पुलिस का अभियान:



 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध सामान बरामद





सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी का माल भी बरामद किया गया।




थाना शिवगढ़ पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त देवराज पुत्र रामआसरे निवासी सरैया अम्बर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, का0 धर्मेन्द्र व का0 अरुण शामिल रहे।




थाना करौंदीकलां पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वारण्टी अभियुक्त मिट्ठू सिंह पुत्र रामनयन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी में उ0नि0 सन्त कुमार व का0 सहदेव सिंह शामिल रहे।




थाना लम्भुआ पुलिस ने तीन अभियुक्तों अवधेश, छब्बेलाल व उदल को चोरी के माल सहित पकड़ा। इनके पास से एक बोरी में लोहे का हेड/बॉडी व 900 रुपये बरामद हुए। अवधेश व उदल पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।




इसी थाने ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त दिनेश पुत्र रामजीत को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। इसके अतिरिक्त वर्ष 1997 के एक पुराने केस में वारंटी गयाप्रसाद सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।


सभी मामलों में विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ अभियान को निरंतर जारी रखे हुए है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post