भीषण आग से 8 घरों की गृहस्थी जलकर खाक, सेवार्थम फाउंडेशन ने पहुंचाई मदद

भीषण आग से 8 घरों की गृहस्थी जलकर खाक, सेवार्थम फाउंडेशन ने पहुंचाई मदद



लंभुआ सुल्तानपुर ।

लंभुआ तहसील क्षेत्र केक्षेत्र के मदनपुर देवरार गांव की निषाद बस्ती में गुरुवार की रात अचानक लगी भीषण आग ने 8 परिवारों को बेघर कर दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विक्रमजीत (सुत गया प्रसाद), राकेश निषाद (सुत गया प्रसाद), जगदीश प्रसाद (सुत गया प्रसाद), मुकेश निषाद (सुत गया प्रसाद), विजय प्रकाश (सुत राम आसरे), अजय निषाद (सुत राम आसरे), राम विलास (सुत जगई) तथा अरविंद के घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।



आग की चपेट में आकर घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद सभी परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।



घटना की जानकारी मिलते ही सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ आशीष तिवारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। फाउंडेशन की ओर से तत्काल राहत स्वरूप गृहस्थी का आवश्यक सामान, राशन सामग्री तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।



डॉ. तिवारी ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पूरा फाउंडेशन परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहायता की जाएगी। फाउंडेशन की इस पहल से पीड़ित परिवारों के चेहरों पर थोड़ी राहत जरूर नजर आई।



स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post