रक्षाबंधन पर चांदा-कोथरा बाजार में उमड़ी भीड़, राखी-मिठाई की दुकानों पर रौनक

 रक्षाबंधन पर चांदा-कोथरा बाजार में उमड़ी भीड़, राखी-मिठाई की दुकानों पर रौनक




चांदा, सुलतानपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को चांदा और कोथरा बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही चांदा चौराहे और बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। त्योहार की खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों के कारण बाजार में दिनभर गहमागहमी बनी रही।



राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। खासकर राखी और मिठाई की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक नजर आई। 


बहनें भाइयों की कलाई सजाने के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां खरीदती दिखीं। वहीं भाई भी बहनों के लिए मिठाई और उपहार खरीदने में जुटे रहे।



दुकानदारों ने रक्षाबंधन को देखते हुए विभिन्न डिजाइन और कीमतों वाली राखियां सजा रखी थीं। मिठाई विक्रेताओं ने भी त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां कीं।



बाजार में बढ़ी भीड़ का असर यातायात पर भी पड़ा। चांदा पुलिसकर्मी चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालते और भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। त्योहार की खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post