पुलिस ने 4 चोरी की बाइक बरामद की
एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी गिरफ्तार
सुल्तानपुर की चांदा थाना पुलिस ने 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। यह सफलता अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मिली है, जो पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 29 अगस्त, को दोपहर 1:20 बजे अल्लन ईंट भट्ठे (ग्राम मदारडीह) के पास से आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज सरोज पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी फुटेला, थाना चांदा, जनपद के रूप में हुई है। बाल अपचारी अमन विश्वकर्मा पुत्र महेन्द्र, निवासी कुशहा, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
बरामद की गई चारों मोटरसाइकिलें सुलतानपुर के लंभुआ, मोतीगरपुर, कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों और जनपद प्रतापगढ़ से चोरी की गई थीं।
आरोपियों के विरुद्ध थाना चांदा पर मामला दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय सुलतानपुर भेजा गया।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। उनके खिलाफ सुलतानपुर जिले के विभिन्न थानों में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना मोतिगगरपुर और थाना कोतवाली देहात शामिल हैं।
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा (थाना चांदा), उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव (थाना चांदा), उपनिरीक्षक विरेन्द्र कुमार मिश्रा (थाना चांदा), हेड कांस्टेबल रोहित सोनी (थाना चांदा), हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव (थाना चांदा), कांस्टेबल प्रभात (थाना चांदा) और कांस्टेबल शकील अहमद (थाना चांदा) की टीम शामिल थी।



