कलेक्ट्रेट सभागार में अब होगा जनता दर्शन का अयोजन।

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन में आए हुए जन सामान्य की सुनी गई जन समस्याएं।



         सुलतानपुर 09 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। 
        जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
           इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा,  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर सी०पी० पाठक, उपजिलाधिकारी संजीव यादव, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post