विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर राजेश तिवारी से सुल्तानपुर प्रकरण की ली जानकारी
सुल्तानपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अजय राय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शनिवार को सुलतानपुर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मंत्री मोईद अहमद के शहर में बहादुरपुर रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने के पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता अजय राय ने संभल हिंसा को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि संभल मैं सरकार ने अत्याचार और अन्याय किया जिन लोगों ने वहां पर गोली चलवा कर हत्याएं कराई उन लोगों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए उन अधिकारियों को जेल भेजें अगर यह सरकार नहीं करपाई तो 2027 में जब हमारी सरकार बनेगी निश्चित तौर पर हम उन अधिकारियों को जेल भेजने का काम करेंगे। श्री राय बांग्लादेश में जो अत्याचार हो रहा है उस पर केंद्र की मोदी सरकार को कार्रवाई करना चाहिए। पीड़ित मासूम ओसामा के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मासूम ओसामा का विगत दिनों अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जनपद अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी व अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मासूम ओसामा के परिजन से मिले और गहरा दुख प्रकट किया। कांग्रेस नेता अजय राय ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद वह न्याय का भरोसा दिलाया। अजय राय दुख प्रकट करने कांग्रेसियों के घर पहुंचे जनपद के बहादुरपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साबिर खान के घर शनिवार दोपहर कांग्रेस नेता अजय राय पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ नेता साबिर खान के परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया। आपको बता दें कि विगत दिनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साबिर खान का आकस्मिक निधन हो गया था जिससे कांग्रेसी आहत थे। वही पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अजय राय शहर के नबीपुर निवासी शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश गौतम के घर दुख प्रकट करने पहुंचे। बता दे कि विगत दिनों शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश गौतम की पत्नी का निधन हो गया था शनिवार को उनकी 13वीं संस्कार कार्यक्रम में पहुंच कर दुख प्रकट किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह नोएडा शहर अध्यक्ष शकील अंसारी प्रवक्ता नफीस फारुकी उपाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी पवन मिश्रा कटवा ममनून आलम ओवैस अहमद ओमप्रकाश दुबे लाल पद्माकर सिंह शीतल साहू मानस तिवारी फिरोज अहमद तेज बहादुर पाठक मनोज तिवारी महेंद्र सिंह सिराज अहमद भोला पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी वरुण मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेसी साथ रहे।