*पार्टी का मैं एक सिपाही हूं,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो भरोसा मुझपर जताया है,उसपर खरा ऊतरने का प्रयास रहेगा:सतीश*
*अमेठी/सुलतानपुर* अपने कार्यों से पार्टी में स्थायित्व बनाने वाले सतीश मिश्रा को अमेठी जिले का अध्यक्ष बनाया गया हैं।श्री मिश्र ने बताया की सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजभर ने जो मुझपर भरोसा जताया है,उसपर शत-प्रतिशत खरा ऊतरने का प्रयास करूगा,उन्होनें कहाकि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करूगा,अमेठी जिलाध्यक्ष सतीश मिश्र ने कहाकि मैं सुभासपा का एक सिपाही हूं।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हर आदेश-निर्देश का पालन मेरा ही नही सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।आगामी लोकसभा चुनाव सन्निकट है,हमलोग पूरी लगन से मेहनत कर रहे है,राष्ट्रीय अध्यक्ष का का संदेश लोगों तक लेकर पहुंच रहें है।बहुत जल्द तहसील व ब्लाक स्तर पर संगठन खडा़ हो जाएगा।हम गांव व शहरी क्षेत्रों में संगठन खडा़ करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों के बीच पहुंच रहें है।जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया की अतिशीघ्र संगठन वजूद में आएगा।उन्होने बताया की हम छोटी-छोटी कमेटियां भी गठित कर रहें है।जो बताएं गें की क्षेत्र में किन समस्याओं से आम जनता परेशान है,उसका हम स्थानीय स्तर पर निदान करेगें।श्री मिश्र ने पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय व प्रदेश सचिव संजय दूबे का भी आभार जताया।
