सुलतानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर सुलतानपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत मंगलवार को राम नरेश त्रिपाठी सभागार से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में आयोजित रैली का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को प्रबल करना था। तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ शांति समिति के सदस्य, सुरक्षा सखियां, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, स्कूली बच्चे, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स, महिला स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल हुए। “जय हिंद” और “वंदे मातरम” के नारों से शहर गूंज उठा। देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। रैली में मुख्य विकास अधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, तथा जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर एकजुटता और अखंडता का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा रूट मार्च ने नागरिकों को 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत जिले में तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है। सुलतानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दें।

 सुलतानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर



सुलतानपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत मंगलवार को राम नरेश त्रिपाठी सभागार से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में आयोजित रैली का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को प्रबल करना था।



तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ शांति समिति के सदस्य, सुरक्षा सखियां, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, स्कूली बच्चे, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स, महिला स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल हुए। “जय हिंद” और “वंदे मातरम” के नारों से शहर गूंज उठा। देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।



रैली में मुख्य विकास अधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, तथा जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर एकजुटता और अखंडता का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा रूट मार्च ने नागरिकों को 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।



“हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत जिले में तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है।



सुलतानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post